Flat Preloader Icon Loading...
Skip to main content

LK Academy

Home / Hindi Quiz / Hindi Quiz For 11th July

Quiz Content

  • नीचे दिए गए ट्रेड यूनियनों को उनके गठन के सही कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें:

    1. ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस
    2. इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस
    3. हिंद मज़दूर सभा
    4. भारतीय मज़दूर संघ

    नीचे दिए गए कोड का उपयोग करके सही उत्तर चुनें:

    • 1 – 2 – 3 – 4
    • 2 – 1 – 3 – 4
    • 1 – 3 – 2 – 4
    • 2 – 3 – 1 – 4
  • एशियाई विकास बैंक (ADB) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

    1. ADB के सभी सदस्य देश एशिया–प्रशांत क्षेत्र में स्थित हैं।
    2. भारत और चीन इसके सबसे बड़े शेयरधारक हैं।
    3. इसका मुख्यालय मनीला, फिलीपींस में स्थित है।

    ऊपर दिए गए कथनों में से कितने सही हैं?

    • केवल एक
    • केवल दो
    • तीनों
    • कोई नहीं
  • हाल ही में खबरों में रहा शब्द “गिरमिटिया” (Girmitiyas) किससे संबंधित है?

    • दक्षिण-पूर्व एशिया में प्राचीन भारतीय व्यापारी
    • द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश भारतीय सेना के सैनिक
    • ब्रिटिश उपनिवेशों में बागान मालिक
    • ब्रिटिश उपनिवेशों में भारतीय अनुबंधित मज़दूर
  • लिपुलेख दर्रे के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

    1. यह उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है।
    2. यह भारत के उत्तराखंड राज्य को चीन के तिब्बत क्षेत्र से जोड़ता है।

    ऊपर दिए गए कथनों में से कौन–सा/से सही है/हैं?

    • केवल 1
    • केवल 2
    • 1 और 2 दोनों
    • न तो 1 और न ही 2
  • डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (Debt Recovery Tribunals) के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें:

    1. ये अर्ध–न्यायिक निकाय हैं।
    2. ये 50 लाख रुपये से अधिक के लोन डिफ़ॉल्ट मामलों को देखते हैं।
    3. ये उधार लेने वालों या पीड़ित पक्षों द्वारा SARFAESI एक्ट 2002 के तहत दायर आवेदनों पर भी सुनवाई करते हैं।

    ऊपर दिए गए कथनों में से कितने सही हैं?

    • केवल एक
    • केवल दो
    • तीनों
    • कोई नहीं
0
0
Your Cart
Your cart is emptyReturn to Shop