-
इन पदाधिकारियों पर विचार करें:
- पूर्व राष्ट्रपति
- राज्य का राज्यपाल (अपने संबंधित राज्य में)
- राज्यसभा/लोकसभा में विपक्ष का नेता
- भारत के मुख्य न्यायाधीश
इनमें से वरीयता का सही क्रम (उच्चतम से निम्नतम) कौन सा है
-
भारत के संविधान में आपातकालीन प्रावधानों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- आपातकालीन प्रावधान संविधान के भाग XVIII में शामिल हैं।
- आपातकाल से संबंधित प्रावधान जर्मनी के वाइमर संविधान से प्रेरित हैं।
- अनुच्छेद 358 राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान सभी मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन को निलंबित करने का प्रावधान करता है।
- 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा के लिए “आंतरिक अशांति” के आधार को “सशस्त्र विद्रोह” से बदल दिया।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन से सही हैं?
-
भारत में नागरिकता के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- भारत में एकल नागरिकता और एकल अधिवास (domicile) की व्यवस्था है।
- केवल जन्म से नागरिक ही भारत का राष्ट्रपति बन सकता है।
- जिस व्यक्ति ने देशीयकरण (naturalisation) द्वारा भारतीय नागरिकता प्राप्त की है, उसे किसी भी परिस्थिति में इससे वंचित नहीं किया जा सकता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन–सा/से सही है/हैं?
-
कैबिनेट सचिवालय के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- यह कैबिनेट और उसकी समितियों को सचिवालय संबंधी सहायता प्रदान करता है।
- यह भारत सरकार (कार्य–संचालन) नियम, 1961 के प्रशासन के लिए जिम्मेदार है।
- यह विभिन्न मंत्रालयों के बीच वित्तीय संसाधनों का आवंटन करता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन–से सही हैं?
-
हाल ही में खबरों में रहा शब्द “सेफ हार्बर” (safe harbour) किससे संबंधित है?