Flat Preloader Icon Loading...
Skip to main content

LK Academy

Home / Hindi Quiz / Hindi Quiz for 23rd October

Quiz Content

  • निम्नलिखित देशों पर विचार करें:

    1. अल्जीरिया
    2. नाइजर
    3. घाना
    4. बुर्किना फासो
    5. सेनेगल

    उपर्युक्त देशों में से कितने देशों की सीमा माली से लगती है?

    • केवल दो
    • केवल दो
    • केवल चार
    • सभी पाँच
  • कराकल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

    1. इसे ‘प्रजाति पुनर्प्राप्ति कार्यक्रम‘ (Species Recovery Programme) के अंतर्गत ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त‘ (Critically Endangered) प्रजातियों की सूची में शामिल किया गया है।
    2. इसे IUCN रेड लिस्ट में ‘कम चिंताजनक‘ (Least Concern) श्रेणी में रखा गया है।

    ऊपर दिए गए कथनों में से कौन–सा/से कथन सही है/हैं?

    • केवल 1
    • केवल 2
    • 1 और 2 दोनों
    • न तो 1 और न ही 2
  • हाल ही में खबरों में रही ट्रांसकैस्पियन मारिन्का (शिज़ोथोरैक्स पेल्ज़ामी) क्या है:

    • कार्प परिवार की मीठे पानी की मछली
    • मध्य एशियाई आर्द्रभूमियों में रहने वाला प्रवासी जलपक्षी
    • पूर्वी हिमालय का स्थानिक औषधीय क्षुप (झाड़ी)
    • ब्रह्मपुत्र बेसिन का मूल निवासी मीठे पानी का कछुआ
  • हाल ही में समाचारों में देखा गया ‘पशुजन्य युद्ध अभ्यास (PYA)’ क्या है?

    • पशु रोगों और जूनोटिक (जानवरों से इंसानों में फैलने वाली) बीमारियों के प्रकोप से निपटने की तैयारियों का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मॉक एक्सरसाइज
    • भारत और नेपाल के बीच पहाड़ी युद्ध-कौशल पर केंद्रित संयुक्त सैन्य अभ्यास
    • 'फुट-एंड-माउथ' (खुर और मुंह की) बीमारी को नियंत्रित करने के लिए पशु टीकाकरण कार्यक्रम
    • मवेशियों की देसी नस्लों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय मिशन
  • हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:

    1. हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) का तात्पर्य पश्चिमी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और इंडोनेशिया के निकट पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के बीच समुद्र की सतह के तापमान में अंतर से है।
    2. सकारात्मक IOD की स्थिति में इंडोनेशिया के पास समुद्र की सतह का तापमान सामान्य से अधिक गर्म होता है, जबकि अफ़्रीकी तट के पास तापमान सामान्य से अधिक ठंडा होता है; इसके परिणामस्वरूप आमतौर पर भारत में सामान्य से अधिक वर्षा होती है।

    उपर्युक्त कथनों में से कौन–सा/से कथन सही है/हैं?

    • केवल 1
    • केवल 2
    • 1 और 2 दोनों
    • न तो 1 और न ही 2
0
0
Your Cart
Your cart is emptyReturn to Shop