-
हाल ही में खबरों में छाई ओरेश्निक मिसाइल का विकास किसके द्वारा किया गया है?
-
फेरोसीन के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- यह एक ऑर्गेनोमेटैलिक यौगिक है जिसमें एक आयरन परमाणु दो साइक्लोपेंटाडाइनाइल रिंग के बीच स्थित होता है।
- अपनी उच्च रेडियोधर्मी स्थिरता के कारण, इसका व्यावसायिक परमाणु रिएक्टरों में प्राथमिक ईंधन के रूप में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन–सा/से सही है/हैं?
-
बे वुडपेकर (Bay Woodpecker) के बारे में नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें:
- यह वुडपेकर की एक प्रजाति है जो दक्षिण और दक्षिण–पूर्व एशिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती है, जिसमें पूर्वोत्तर भारत भी शामिल है।
- यह मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय नम चौड़ी पत्ती वाले जंगलों में रहती है।
- इसे ‘इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर‘ (IUCN) की रेड लिस्ट में ‘गंभीर रूप से संकटग्रस्त‘ (Critically Endangered) के तौर पर वर्गीकृत किया गया है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन–सा/से सही है/हैं?
-
सिंगालीला नेशनल पार्क कहाँ स्थित है?
-
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- यह अनुसूचित जातियों के सामाजिक–आर्थिक उत्थान के उद्देश्य से चलाई जा रही एक केंद्र–प्रायोजित योजना है।
- इस योजना में ‘अनुसूचित जाति उप–योजना के लिए विशेष केंद्रीय सहायता‘ और ‘बाबू जगजीवन राम छात्रावास योजना‘ के घटक शामिल किए गए हैं।
- इसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा लागू किया जाता है।
उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?