नीचे दिए गए कथनों पर विचार करें:
कथन I: इंद्रधनुषी बादल ‘क्लाउड इरिडेसेंस‘ (बादलों में रंगों का दिखना) के कारण बनते हैं। यह घटना बादलों में मौजूद पानी की नन्हीं बूंदों या बर्फ के क्रिस्टल द्वारा सूर्य के प्रकाश के विवर्तन (diffraction) के कारण होती है।
कथन II: यह घटना आमतौर पर बारिश लाने वाले घने बादलों में देखी जाती है, जिनमें बादलों के कणों के आकार में काफी अंतर होता है।
ऊपर दिए गए कथनों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है?