-
INS महेंद्रगिरि के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- INS महेंद्रगिरि एक स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट है, जिसे भारतीय नौसेना के लिए ‘प्रोजेक्ट 17A’ के तहत बनाया जा रहा है।
- इसे कोलकाता स्थित गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) में बनाया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन–सा/से कथन सही है/हैं?
-
हाल ही में चर्चा में रहा पेरुगुलम वेटलैंड कहाँ स्थित है?
-
पांडवानी लोक परंपरा के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- पांडवानी छत्तीसगढ़ की एक पारंपरिक कथा–गायन शैली है, जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय बोलियों में महाभारत की कथाओं का वर्णन किया जाता है।
- पांडवानी की ‘वेदमती‘ शैली में नाटकीय अभिनय, भावपूर्ण हाव–भाव और मंच पर काफी हलचल (आवाजाही) देखने को मिलती है, जबकि ‘कापालिक‘ शैली में कलाकार पूरी प्रस्तुति के दौरान एक ही जगह बैठा रहता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन–सा/कौन–से कथन सही है/हैं?
-
व्हाइट गट डिसीज़ (WGD) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- व्हाइट गट डिसीज़ (WGD) झींगों को प्रभावित करने वाली एक बीमारी है, जिसमें उनकी आंत का हिस्सा पीला या सफेद दिखाई देने लगता है।
- यह बीमारी केवल एक वायरल पैथोजन (विषाणु) के कारण होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन–सा/से कथन सही है/हैं?
-
जैविक विविधता अधिनियम, 2002 के अंतर्गत ‘नामित भंडार‘ (Designated Repository) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- ‘नामित भंडार‘ एक ऐसा संस्थान है जिसे केंद्र सरकार द्वारा जैविक संसाधनों को प्राप्त करने, संरक्षित करने और उनका रखरखाव करने के लिए अधिसूचित किया जाता है।
- यदि कोई व्यक्ति भारत से प्राप्त जैविक संसाधन के आधार पर बौद्धिक संपदा अधिकार (IPRs) प्राप्त करना चाहता है, तो उसे ऐसे अधिकार मिलने से पहले, जहाँ भी लागू हो, उस जैविक सामग्री को एक ‘नामित भंडार‘ में जमा करना आवश्यक है।
- ‘नामित भंडार‘ को अधिसूचित करने की शक्ति संबंधित राज्य जैव विविधता बोर्डों के पास होती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन–सा/से कथन सही है/हैं?