-
लोकटक झील के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- लोकटक झील पूर्वोत्तर भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
- इस झील को रामसर स्थल का दर्जा प्राप्त है और यह अपने तैरते हुए द्वीपों, जिन्हें ‘फुम्दी‘ कहा जाता है, के लिए प्रसिद्ध है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन–सा/से कथन सही है/हैं?
-
TribeX प्लेटफॉर्म के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- TribeX जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य जनजातीय उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और उत्पादक संगठनों को बाजार तक पहुंच, व्यावसायिक नेटवर्किंग और क्षमता निर्माण में सहायता प्रदान करना है।
- इस प्लेटफॉर्म का कार्यान्वयन ‘ट्राइबल कोऑपरेटिव मार्केटिंग डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया‘ (TRIFED) द्वारा किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन–सा/से कथन सही है/हैं?
-
डुरंड कप के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- डुरंड कप एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है और दुनिया की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिताओं में से एक है।
- यह टूर्नामेंट ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के तत्वावधान में, तीनों सेनाओं की ओर से भारतीय सेना द्वारा आयोजित किया जाता है।
- डुरंड कप के विजेताओं को तीन ट्रॉफियां मिलती हैं—डुरंड कप, शिमला ट्रॉफी और प्रेसिडेंट्स कप।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
-
विमुक्त, घुमंतू और अर्ध–घुमंतू जनजातियों के आर्थिक सशक्तिकरण की योजना (SEED) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- SEED योजना जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा लागू की जाती है।
- केवल वे विमुक्त, घुमंतू और अर्ध–घुमंतू समुदाय, जिन्हें अनुसूचित जातियों या अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल किया गया है, इस योजना के तहत लाभ पाने के पात्र हैं।
- यह योजना प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, स्वास्थ्य बीमा, आजीविका संबंधी पहल और आवास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?
-
केन–बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
- इस परियोजना का उद्देश्य बेतवा बेसिन से अतिरिक्त पानी को केन बेसिन में स्थानांतरित करना है।
- केन और बेतवा, दोनों नदियाँ चंबल नदी की सहायक नदियाँ हैं।
- इस परियोजना से बघेलखंड क्षेत्र को सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है।
उपर्युक्त कथनों में से कितने सही हैं?