निम्नलिखित विवरण पर विचार करें:
एक फसल जो तालाबों, झीलों, दलदलों और नालियों जैसे स्थिर बारहमासी जल निकायों में उगाई जाती है। यह उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय जलवायु में अच्छी तरह पनपती है, इसके लिए 20°C से 35°C के तापमान और 100-250 सेमी की वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है, और यह चिकनी दोमट मिट्टी में सबसे अच्छी तरह उगती है।
निम्नलिखित में से कौन सी फसल उपरोक्त परिस्थितियों के लिए सबसे उपयुक्त है?